शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तज  : पुं० [सं० त्वच्] १. तमाल और दारचीनी की जाति का मझोले कद का एक सदाबहार पेड़ जिसके पत्ते तेज पत्ता कहलाते हैं। २. इस पेड़ की सुगंधित छाल जो औषध के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजकिरा  : पुं० [अ० तज़किरः] चर्चा। जिक्र। क्रि० वि०–करना।–चलाना।–छेड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजगिरी  : स्त्री० [फा० तेजगरी] सिकलीगरों की दो अंगुल चौड़ी और प्रायः डेढ़ बालिश्त लंबी लोहे की पटरी जिसपर तेल गिराकर रंदा तेज करते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजन  : पुं० [सं० त्यजन√त्यज् (त्यागना)+ल्युट्–अन०] तजने की क्रिया या भाव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [फा० ताज़ियानः] आघात करने का कोड़ा या चाबुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजना  : सं० [सं० त्यजन] सदा के लिए त्याग या छोड़ देना। परित्याग करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजम्मुल  : पुं० [अ०] १. श्रृंगार। सजावट। २. शोभा। शान-शौकत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजरबा  : पुं० [अ० तज्जिब्रः] १. अनुभव। २. परीक्षण। प्रयोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजरबाकार  : पुं० [अ० तज्जिब्र+फा० कारी] तजरबे से होनेवाली जानकारी या ज्ञान अनुभव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजरुबा  : पुं०=तजरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजरुबाकार  : पुं०=तरजबाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजरुबाकारी  : स्त्री०=तजरबाकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजबीज  : स्त्री० [अ० तज्वीज़] १. किसी कार्य के संपादन के संबंध में सोचकर सम्मति के रूप में कही जानेवाली बात। २. निर्णय। फैसला। ३. प्रबंध। व्यवस्था। ४. तरकीब। युक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजीबज-सानी  : स्त्री० [अ०] १. किसी अदालत से स्वंय उसके निर्णय पर फिर से विचार करने के लिए की जानेवाली प्रार्थना या दिया जानेवाला आवेदन-पत्र। २. उक्त प्रकार से की हुई प्रार्थना पर फिर से होनेवाला विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तजिया  : स्त्री० [?] बहुत छोटा तराजू। काँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तज्जनित  : वि० [सं० तद्-जनित, तृ० त०] उसके द्वारा उत्पन्न किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तज्जीतीय  : वि० [सं० तद्-जाति, कर्म० स० तज्जति+छ–ईय] उस जाति से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तज्वी  : स्त्री० [सं० त√जु (गति)+क्विप्+ङीष्] हिंगुपत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तज्ञ  : वि० [सं० त√ज्ञा (जानना)+क] १. तत्त्व जाननेवाला। तत्त्वज्ञ। २. ज्ञानी। ३. अच्छा जानकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ