शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तत्ता  : वि० [सं० तप्त] [स्त्री० तत्ती] १. जो छूने में अधिक गरम लगे। अधिक तपा हुआ। गरम। जैसे–तत्ता दूध या तत्ती कड़ाही।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पद–तत्ता तवा-गरम मिजाजवाला व्यक्ति। २. तेजगतिवाला। उदाहरण–-दिन महि तत्ते हयनि तजि महि मंडे अति घाइ।–चंदवरादाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तत्ताथेई  : स्त्री० [अनु०] नाच के समय जमीन पर पैर पड़ने के शब्द जो नाच के बोल कहे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ