शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तराश  : स्त्री० [फा०] १. तराशने अर्थात् धारदार उपकरण से किसी चीज के टुकड़े करने की क्रिया, ढंग या भाव। २. किसी रचना में की वह काट-छाँट या बनावट जिससे उसका रूप प्रस्तुत हुआ हो। ३. ढंग। तर्ज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराश खराश  : स्त्री० [फा०] किसी प्रकार की रचना में की जानेवाली काट-छाँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तराशना  : स० [फा०] १. धारदार उपकरण से किसी चीज विशेषत किसी फल को कई टुकडो़ में विभाजित करना। काटना। जैसे–अमरूद या सेब तराशना। २. कतरना। (कपड़े आदि का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ