शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तरु  : पुं० [सं०√तृ+उन्] १. पेड। वृक्ष। २. पूर्वी भारत में होनेवाला एक प्रकार का चीड़ जिससे तारपीन का बढ़िया तेल निकलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुआ  : पुं० [हिं० तरना-तलना] उबाले हुए धान का चावल। भुजिया चावल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० तलवा (पैर का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण  : वि० [सं०√तृ+उनन्] १. जो बाल्यावस्था पार करके सांसारिक जीवन की आरंभिक अवस्था में प्रवेश कर रहा हो। जवान। जैसे–तरुण व्यक्ति। २. जो जीवन की आरंभिक अवस्था में हो। जैसे–तरुण पौधा। ३. जिसमें ओज, नवजीवन या शक्ति हो। जैसे–तरुण हँसी ४. नया। नवीन। पुं० १. बड़ा जीरा। २. मोतिया। (पौधा और उसका फूल)। ३. रेंड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणक  : पुं० [सं० तरुण+कन्] अंकुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण-ज्वर  : पुं० [कर्म० स०] ऐसा ज्वर जो सात दिन पार करके और आगे चल रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण-तरणी  : पुं० [कर्म० स०] मध्याह्र का सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणता  : स्त्री० [सं० तरूण+तल्-टाप्] तरुण होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण-दधि  : पुं० [कर्म० स०] पाँच या अधिक दिन से पड़ा हुआ। बासी दही जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। (वैद्यक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण-पीतिका  : स्त्री० [कर्म० स०] मैनसिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुण-सूर्य  : पुं० [कर्म० स०] मध्याह्र का सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणाई  : स्त्री० [सं० तरुण+हिं० आई (प्रत्यय)] तरुण होने की अवस्था या भाव। जवानी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणाना  : अ० [सं० तरुण+हिं० आना (प्रत्यय)] तरुण होना। जवानी पर आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणास्थि  : स्त्री० [सं० तरुण-अस्थि, कर्म० स०] पतली लचीली हड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणिमा(मन्)  : स्त्री० [सं० तरुण+इमानिच्] तरुण होने की अवस्था या भाव। तरुणाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुणी  : वि० स्त्री० [सं० तरुण+ङीष्] जवान। युवा। स्त्री० १.जवान स्त्री। युवती। २.चीड़ नामक वृक्ष। ३. घीकुंआर। ४. जमाल गोटा। दंती। ५. मोतिया नाम का पौधा और उसका फूल। ६.संगीत में मेघ राग की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरु-तलिका  : स्त्री० [सं० मध्य० स] चमगादर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुन  : वि० पुं०=तरुण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुनई  : स्त्री०=तरुणाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुनाई  : स्त्री०=तरुणाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुनापन  : पुं० [हिं० तरुन+पन (प्रत्यय)] तारुण्य। जवानी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुनापा  : पुं० [हिं० तरुन+पन (प्रत्य०)] युवावस्था। जवानी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुबाँही  : पुं० [सं० तर+हिं० बाँह] वृक्ष की बाँह अर्थात् शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुभुक्  : पुं० [सं० तरु√भुज् (खाना)+क्विप्] बाँदा। बंदाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुभुज  : पुं० [सं० तरु√भुज्+क] दे० ‘तरुभुक्’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरु-राग  : पुं० [ब० स०] नया कोमल पत्ता। किशलय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरु-राज  : पुं० [ष० त०] १. कल्पवृक्ष। २. ताड़ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुरुहा  : स्त्री० [सं० तरु√रुह् (उगना)+रु–टाप्] बाँदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरु-रोपण  : पुं० [ष० त०] १. वृक्ष उगाने की क्रिया। २. वह विद्या जिसमें वृक्ष लगाने, बढ़ाने और उनकी रक्षा करने की कला सिखाई जाती है। (आरबोरी कलचर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुरोहिणी  : स्त्री० [सं० तरु√रुह्+णिनि-ङीप्] बाँदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुवर  : पुं० [स० त०] १. श्रेष्ठ या बड़ा वृक्ष। २. रहस्य संप्रदाय में, (क) प्राण। (ख) परमात्मा या ब्रह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुवरिया  : स्त्री० [हिं० तरवारि] तलवार। उदाहरण–लिहलन ढाल तरुवरिया त अवरु कटरिया नु हो।–गीत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरु-वल्ली  : स्त्री० [ष० त०] जतुका लता। पानड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुसार  : पुं० [ष० त०] कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरुस्था  : स्त्री० [सं० तरु√स्था (ठहरना)+क–टाप्] बाँदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ