शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताँत  : स्त्री० [सं० तंतु] १. पशुओं की अंतड़ियों नसों आदि से अथवा चमड़े को बटकर बनाई हुई पतली डोरी। २. धनुष की डोरी जो पहले प्रायः उक्त प्रकार की होती थी। ३. डोरी। रस्सी। ४. सारंगी आदि बाजों में लगा हुआ तार। ५. जुलाहों की राछ। वि० [सं० त-अंत, ब० स०] १. (शब्द) जिसके अंत में त हो। २. [√तम् (थकावट)+क्त] थका हुआ। श्रांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँतड़ी  : स्त्री० [हिं० ताँत+ड़ी (प्रत्य)०] ताँत। पद–ताँतड़ी सा-तांत की तरह क्षीणकाय और लंबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांतव  : वि० [सं० तंतु+अञ्] १. तंतु संबंधी। २. तंतुओं से बना हुआ। ३. जिससे तंतु या तार निकल अथवा बन सकें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँतवा  : पुं० [हिं० आंत] एक रोग जिसमें आँत अंडकोश में उत्तर आती है। आँत उतरने का रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँता  : पुं० [सं० तति=श्रेणी] १. किसी काम, चीज या बात का कुछ समय तक लगातार चलता रहनेवाला क्रम। जैसे–बरसनेवाले पानी का ताँता। २. निरन्तर एक के बाद एक घटना घटित होते चलने का भाव। जैसे–(क) मौतों का ताँता। (ख) बातों का ताँता। ३. जीवों या प्राणियों की कतार। पंक्ति। जैसे–(क) आदमियों का ताँता। (ख) चिड़ियों का ताँता। क्रि० प्र०–लगना।–लगाना। मुहावरा–ताँता बाँधना=बहुत से लोगों का एक पंक्ति में खड़ा होना या खड़ा किया जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँति  : स्त्री०=ताँत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=ताँती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँतिया  : वि० [हिं० ताँत] १. ताँत संबंधी। २. तांत की तरह क्षीणकाय और लंबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ताँती  : पुं० [हिं० ताँत] १. कपड़ा बुननेवाला। जुलाहा। २. जुलाहों की राछ। स्त्री० [हिं० तांता] १. कतार। पंक्ति। श्रेणी। २. बाल-बच्चे। औलाद। सन्तान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांतुवायि  : पुं० [सं० तंतुवाय+इञ्] जुलाहे का लड़का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तांत्रिक  : वि० [सं० तंत्र+ठक्-इक] [स्त्री० तांत्रिकी] १. तंत्र-संबंधी। २. तंत्र शास्त्र संबंधी। पुं० १. वह जो तंत्र-सास्त्र का अच्छा ज्ञाता हो और तंत्र-मंत्र के प्रयोगों से कब काम सिद्ध करता हो। २. वैद्यक में एक प्रकार का सन्निपात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ