शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ताँता  : पुं० [सं० तति=श्रेणी] १. किसी काम, चीज या बात का कुछ समय तक लगातार चलता रहनेवाला क्रम। जैसे–बरसनेवाले पानी का ताँता। २. निरन्तर एक के बाद एक घटना घटित होते चलने का भाव। जैसे–(क) मौतों का ताँता। (ख) बातों का ताँता। ३. जीवों या प्राणियों की कतार। पंक्ति। जैसे–(क) आदमियों का ताँता। (ख) चिड़ियों का ताँता। क्रि० प्र०–लगना।–लगाना। मुहावरा–ताँता बाँधना=बहुत से लोगों का एक पंक्ति में खड़ा होना या खड़ा किया जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ