शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तारक  : वि० [सं०√तृ+णिच्+ण्वुल्-अक] तारने या तैरानेवाला। २. भव-सागर से उद्धार करने वाला। जैसे–तारक मंत्र। पुं० १. आकाश का तारा। नक्षत्र। २. आँख की पुतली। ३. आँख। ४. राम का छः अक्षरों का यह मंत्र ‘ओं रामाय नमः’ जिसे सुनने से मनुष्य का मोक्ष होना माना जाता है। ५. इंद्र का शत्रु एक असुर जिसे नारायण ने नपुंसक का रूप धरकण मारा था। ६. एक असुर जिसे कार्तिकेय ने मारा था जो तारकसुर के नाम से प्रसिद्ध था। ७. भिलावाँ। ८. नाविक। मल्लाह। ९. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में चार सगण और एक गुरु होता है। १॰. एक संकेत या चिन्ह जो ग्रन्थ, लेख आदि में किसी शब्द, पद या वाक्य के साथ लगाया जाता है, जिसका पाद-टिप्पणी में विवरण आदि देना होता है। इसका रूप है–।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकजित्  : पुं० [सं० तारक√जि (जीतना)+क्विप्] कार्तिकेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारक-टोड़ी  : स्त्री० [सं० तारक+हिं० टोड़ी] एक प्रकार की टोड़ी रागिनी जिसमें ऋषभ और कोमल स्वर लगते हैं और पंचम वर्जित होता है। (संगीत रत्नाकर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारक-तीर्थ  : पुं० [कर्म० स०] गया। (जहाँ पिंडदान करने से पुरखे तर जाते हैं)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारक-ब्रह्म  : पुं० [कर्म० स] ‘ओं रामाय नमः’ का मंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकश  : पुं० [हिं० तार+फा० कश=(खींचनेवाला)] [भाव० तारकशी] वह कारीगर जो धातुओं के तार खींचने या बनाने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकशी  : स्त्री० [हिं० तारकश] तारकश का काम या पेशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकस  : पुं०=तारकश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकांकित  : वि० [तारक-अंकित, तृ० त०] (शब्द, पद या वाक्य) जिस पर तारक (चिन्ह) लगा हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारका  : स्त्री० [सं० तारक+टाप्] १. तारा। नक्षत्र। २. आँख की पुतली। कनीनिका। ३. इंद्र वारूणी लता। ४. नाराच छंद का दूसरा नाम। ५. बालि की पत्नी का नाम। ६. दे० ‘तारिका’। स्त्री० दे० ‘ताड़का’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकाक्ष  : पुं० [सं० तारक-अक्षि, ब० स०] तारकासुर का बड़ा लड़का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकामय  : पुं० [सं० तारका+मयट्] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकायण  : पुं० [सं० तारक+फक्–आयन] विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकारि  : पुं० [सं० तारक-अरि, ष० त०] कार्तिकेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकासुर  : पुं० [सं० तारक-असुर, कर्म० स०] एक असुर जिसका वध कार्तिकेय ने किया था। (शिव पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकिणी  : वि० [सं० तारकिन्+ङीप्] तारों से भरी। स्त्री० रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकित  : वि० [सं० तारक+इतच्] तारों से भरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकी(किन्)  : वि० [सं० तारका+इनि] [स्त्री० तारकिणी]=तारकित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकेश  : पुं० [सं० तारक-ईश, ष० त०] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकेश्वर  : पुं० [सं० तारका-ईश्वर,ष० त०] १. शिव। २. शिव की एक विशिष्ट मूर्ति या रूप। ३. वैद्यक में एक प्रकार का रस (औषध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारकोल  : पुं० [अं० टार-कोल] अलकतरा (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ