शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तिकोन  : पुं०=त्रिकोण। वि०=तिकोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिकोना  : वि० [सं० त्रिकोण] [स्त्री० तिकोनी] जिसके या जिसमें तीन कोने हों। जैसे–तिकोना मकान। पुं० १. समोसा नाम का पकवान। २. धातुओं पर नक्काशी करने की एक प्रकार की छेनी। ३. क्रोध-सूचक या चढ़ी हुई त्योरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तिकोनिया  : वि० [हिं० तिकोना] तीन कोनों वाला। स्त्री० [हिं० तिकोना] बढ़इयों का लकड़ी का एक तिकोना उपकरण या औजार जिससे कोनों की सीध नापते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ