शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तुनक  : वि० [फा०] १. दुर्बल। कमजोर। २. नाजुक। कोमल। ३. हलका। सूक्ष्म। स्त्री० [हिं० तुनकना] १. तुनकने की क्रिया या भाव। २. गुड्डी या पतंग उड़ाते समय डोर या नख को दिया जानेवाला झटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकना  : अ० [फा० तुनक०] छोटी सी बात अप्रसन्न या रूष्ट होना। वि० तुनक मिजाज। [देश०] उँगली से डोर को झटका देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनक-मिजाज  : वि० [फा०] [भाव० तुनकमिजाजी] जो बात-बात पर अप्रसन्न या रुष्ट हो जाता हो अथवा बिगड़ या रूठ जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकामौज  : पुं० [फा० तुनक=छोटा+मौज=लहर] छोटा समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तुनकी  : स्त्री० [फा०] १. तुनक (अर्थात् कोमल, दुबले या हलके) होने की क्रिया या भाव। २. एक प्रकार की खस्ता रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ