शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तेजा  : पुं० [फा० तेज] १. एक प्रकार का काला रंग जिसमें कपड़ा रंगनेवाले रंगरेज मोरपंखी रंग बनाते हैं। २. चीजों का दाम तेज या बढ़ा हुआ होने की अवस्था या भाव। तेजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजाब  : पुं० [फा०] [वि० तेजाबी] एक तरह के रासयनिक खट्टे तरल पदार्थ जो जल में घुलनशील होते है और जो नीले शेवल पत्र को लाल कर देते हैं। अम्ल। (एसिड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजाबी  : वि० [फा०] १. तेजाब संबधी। २. जिसमें तेजाब मिला हुआ हो। ३. तेजाब की सहायता से तैयार किया बना या साफ किया हुआ। जैसे–तेजाबी सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजाबी सोना  : पुं० [फा० तेजाबी+हिं० सोना] वह सोना जो पुराने गहनों को गलाकर और तेजाब की सहायता से अच्छी तरह साफ करके तैयार किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजायन  : पुं० [सं० तेज+आयतन] तेज का भंडार। परम तेजस्वी। उदाहरण–घोर तेजायतन घोर राशी।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजारत  : स्त्री०=तिजारत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेजारती  : वि०=तिजारती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ