शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तेलिया  : वि० [हिं० तेल] १. जो तेल की तरह चमकीला और चिकना हो। २. तेल की तरह हलके काले रंगवाला। ३. जिसमें तेल होता या रहता हो। तेल से युक्त। पुं० १. तेल की तरह का काला और चमकीला रंग। २. उक्त रंग का घोड़ा। ३. एक प्रकार का कीकर या बबूल। ४. कोई ऐसा पक्षी या पशु जिसका रंग तेल की तरह काला और चिकना हो। ५. सींगिया नामक विष। स्त्री० एक प्रकार की छोटी मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-कंद  : पुं० [सं० तैल+कंद] एक प्रकार का कंद। विशेष–यह कंद जिस भूमि में होता है वह तेल से सीची हुई जान पड़ती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-कत्था  : पुं० [हिं० तेलिया+कत्था] एक तरह का कत्था या खैर जो तेल की तरह कुछ काला पन लिये होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-काकरेजी  : पुं० [हिं० तेलिया+काकरेजी] कालापन लिये गहरा ऊदा रंग। वि० उक्त प्रकार के रंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-कुमैत  : पुं० [हिं० तेलिया+कुमैत] १. घोड़े का एक रंग जो अधिक कालापन लिये लाल या कुमैत होता है। २. उक्त रंग का घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया गर्जन  : पुं० [सं०]=गर्जन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-पाखान  : पुं० [हिं० तेलिया+पखान] एक तरह का चिकना और मजबूत पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-पानी  : पुं० [हिं० तेलिया+पानी] वह जल जिसमें कुछ चिकनाहट हो अथवा जिसका स्वाद तेल जैसा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-मुनिया  : स्त्री० [हिं] मुनिया पक्षी की एक जाति। इस मुनिया के ऊपर और नीचे के पर बादामी रंग के सिर ठोड़ी तथा गला कत्थई रंग का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-मैना  : स्त्री० [हिं०] एक तरह की मैना। तिलारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-सुरंग  : पुं०=तेलिया कुमैत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तेलिया-सुहागा  : पुं० [हि० तेलिया+सुहागा] एक तरह का सुहागा जिसमें कुछ चिकनापन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ