शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तोद  : वि० [सं०√तुद्+घञ्] कष्ट या पीड़ा देनेवाला। पुं० पीड़ा। व्यथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोदन  : पुं० [सं०√तुद्+ल्युट-अन] १. पशुओं को हाँकने का उपकरण। २. पीड़ा। व्यथा। ३. एक प्रकार का वृक्ष जिसके फल वैद्यक में कसैले, रूखे और कफ तथा वायु नाकश कहे गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोदरी  : स्त्री० [फा०] फारस देश में होनेवाला एक तरह का पेड़ और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोदा  : पुं० [फा० तोदः] वह मिट्टी की दीवार या टीला जिस पर तीर या बंदूक चलाने का अभ्यास करने के लिए निशाना लगाते हैं। २. ढेर। राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तोदी  : स्त्री० [देश०] संगीत में एक प्रकार का ख्याल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ