शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

थमना  : अ० [सं० स्तंभन] १. चलते-चलते किसी चीज का रुकना या गतिहीन होना। जैसे—कोल्हू या गाड़ी का थमना। २. आड़, सहारे आदि के कारण किसी आधार पर ठहरा रहना और नीचे की ओर न आना या न गिरना। जैसे—चाँड़ लगने से छत का थमना। ३. किसी प्रकार की क्रिया, गति या प्रवाह का बन्द होना। जैसे—(क) युद्ध थमना। (ख) बरसता या बहता हुआ पानी थमना। ४. सब्र करके या यों ही किसी काम में लगने से कुछ समय के लिए ठहरना। धीरज धरना। जैसे—हमारे कहने से वह थम गया है; नहीं तो अब तक दावा कर देता। अ० [हिं० थामना का अ०] थाम लिया जाना। थामा जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ