शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

थान  : पुं० [सं० स्थान] १. जगह। स्थान। जैसे—(क) काली या भैरव का थान। (ख) बड़ी भाभी माँ के थान होती है। २. ठहरने या रहने की जगह ३. चौपायों, विशेषतः घोड़ों को बाँधकर रखने का स्थान। पद—थान का टर्रा=(क) वह घोड़ा जो खूँटें या खूँटों से बँधा रहने पर भी नटखटी करता हो। घुड़साल में भी उपद्रव करनेवाला घोड़ा। (ख) वह व्यक्ति जो अपने स्थान पर (या घर में) ही सारी अकड़ या ऐंठ दिखाता और घर के लोगों से ही लड़ता-झगड़ता रहता हो। थान का सच्चा=वह घोड़ा जो कहीं से छूटने पर फिर सीधा अपने खूँटे पर आ जाय। ४. कुल वंश। जैसे—अच्छे थान का घोड़ा। उदा०—संभरि नरेस चहुवान थान, प्रिथिराज तहाँ राजंत भान।—चंद्रबरदाई। ५. वह घास जो घोड़े के नीचे बिछाई जाती है। मुहा०—थान में आना=घोड़े का थकावट मिटाने के लिए घास या जमीन पर लेटना। ६. कपड़े, गोटे आदि का पूरा टुकड़ा जिसकी लंबाई प्रायः निश्चित होती है। जैसे—किनारी या गोटे का थान; नैनसुख या मलमल का थान। ७. कुछ विशिष्ट पदार्थों से संबंध में उनकी स्वतंत्र सत्ता के आधार पर संख्या का वाचक शब्द। जैसे—चार थान गहन, दस थान धोती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानक  : पुं० [सं० स्थानक] १. स्थान। २. नगर। ३. वृक्ष का थाला। आल-बाल। ४. झाग। फेन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थाना  : पुं० [सं० स्थान; हिं० थान] १. टिकन, ठहरने या बैठने का स्थान। अड्डा। २. किसी का उद्गम या मूल निवास-स्थान। ३. बाँसों की कोठी। ४. आज-कल वह स्थान जहाँ पुलिस के कुछ सिपाही और उनके वरिष्ठ अधिकारी स्थायी रूप से कार्य करते हैं और जहाँ से आस-पास के स्थानों का प्रबंध होता है। पुलिस-कार्यालय। नाका। मुहा०—(किसी स्थान पर) थाना बैठाना=अव्यवस्था, उपद्रव आदि के स्थानों पर शांति बनाये रखने के लिए पुलिस के कुछ सिपाही और अधिकारी नियत करना। थाने चढ़ना=थाने में पहुँचकर किसी के विरुद्ध कोई सूचना देना। पुलिस में इत्तला या रपट लिखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानापति  : पुं० [सं० स्थानपति] ग्राम देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानी  : पुं० [सं० स्थानिन्] १. किसी स्थान का प्रधान अधिकारी या स्वामी। २. दे० ‘थानैत’। ३. दे० ‘दिग्पाल’। वि० १. थान या ठिकाने पर पहुँचा हुआ। २. (काम) जो पूरा किया जा चुका हो। संपन्न या संपादित। ३. ठिकाने लगाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानु  : पुं० १.=स्थाणु। २.=थान।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानेत  : पुं०=थानैत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानेदार  : पुं० [हिं० थाना+फा० दार] [भाव० थानेदारी] थाने का विशेषतः पुलिस के थाने का प्रधान अधिकारी। दारोगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानेदारी  : स्त्री० [हिं० थाना+फा० धारी] १. थानेदार का कार्य। २. थानेदार का पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थानैत  : पुं० [हिं० थान+ऐत (प्रत्य०)] १. किसी स्थान का अधिपति। २. किसी चौकी या अड्डे का मालिक। ३. ग्राम-देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ