शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

थिर  : वि० [सं० स्थिर] १. जो चलता या हिलता-डुलता न हो। ठहरा हुआ। स्थिर। २. जिसमें चंचलता न हो। थिर और शांत। ३. सदा बहुत-कुछ एक ही अवस्था में चलने या बना रहनेवाला। (विशेष दे० ‘स्थिर’)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरक  : पुं० [हिं० थिरकना] थिरकने की क्रिया, अवस्था, ढंग या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरकना  : अ० [सं० अस्थिर+करण] [भाव० थिरक] १. शरीर के किसी अंग का रह-रहकर और धीरे-धीरे किसी आधार या जमीन से कुछ ऊपर उठना और फिर जमीन पर आना। जैसे—नाचने में पैर (या मृदंग बजाने में हाथ) थिरकना। २. व्यक्ति का ऐसी स्थिति में होना कि उसका सारा शरीर, मुख्यत
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरकौहाँ  : वि० [हिं० थिरकना+औहाँ (प्रत्य०)] [स्त्री० थिरकौहीं] १. रह-रहकर थिरकनेवाला। २. थिरकता हुआ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [हिं० थिर=स्थिर] जो अपने स्थान पर स्थिर हो। ठहरा हुआ। स्थिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरजीह  : पुं० [सं० स्थिरजिह्व] मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरता (ई)  : स्त्री० [सं० स्थिरता] १. ठहराव। स्थिरता। २. स्थायित्व। ३. धीरता। ४. शांति।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरथानी  : वि० [सं० स्थिर+स्थान] जो किसी स्थान पर स्थिर होकर रहे। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० लोकपाल। दिग्पाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरथिरा  : पुं० [देश०] बुलबुलों की एक जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरना  : अ० [सं० स्थिर, हिं० थिर+ना (प्रत्य०)] १. पानी या किसी द्रव पदार्थ का हिलना-डोलना बंद होना। शांत और स्थिर होना। २. जल या द्रव पदार्थ की उक्त अवस्था होने पर उसमें घुली या मिली चीजों का नीचे तह में एकत्र होना या बैठना। ३. उक्त स्थिति में जल या द्रव पदार्थ का निर्मल या स्वच्छ होना। ४. दे० ‘निथरना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिरा  : स्त्री० [सं० स्थिरा] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थिराना  : स० [हिं० थिरना] १. क्षुब्ध जल या द्रव पदार्थ को इस प्रकार स्थिर होने देना कि उसमें घुली हुई चीज नीचे बैठ जाय और जल या द्रव पदार्थ अपेक्षया साफ हो जाय। विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग स्वयं जल के पक्ष में ही होता है और उसमें घुली हुई चीज के पक्ष में भी। २. किसी प्रकार शांत या स्थिर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ