शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दंगा  : पुं० [फा० दंगल] १. ऐसा झगड़ा या लड़ाई, जिसमें मार-पीट भी हो। उपद्रव। उदा०—जियत पिता से दंगम-दंगा। मुए पिता पहुँचाये गंगा।—कबीर। २. विधिक क्षेत्र में, ऐसा उपद्रव जिसमें बहुत से लोग विशेषतः विभिन्न दलों के लोग आपस में मार-पीट, लूट-पाट आदि करके सार्वजनिक शांति भंग करते हों। ३. गुल-गपाड़ा। हो-हल्ला। शोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दंगाई  : पुं० [हं० दंगा] दंगा या उपद्रव करनेवाला व्यक्ति। स्त्री०=दंगाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ