शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दखील  : वि० [अ० दख़ील] १. जो दखल देता हो। हस्तक्षेप करनेवाला। २. जिसकी कहीं पहुँच हो। ३. जिसने कहीं या किसी चीज पर दखल या कब्जा कर रखा हो। काबिज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दखीलकार  : पुं० [अ० दख़ील+फा० कार] वह असामी, जो पिछले बारह वर्षों अथवा उससे अधिक समय से जमींदार का खेत जोत-बो रहा हो और इस प्रकार जिसे सदा के लिए वह खेत जोतने-बोने का अधिकार मिल गया हो। (आकुपेन्सी टेनेन्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दखीलकारी  : स्त्री० [अ० दख़ील+फा० कारी] १. दखीलकार होने की अवस्था, पद या भाव। २. वह जमीन, जिस पर दखीलकार का अधिकार हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ