शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दत्ता  : पुं०=दत्तात्रेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दत्तात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं० दत्त-आत्मन्, ब० स०] वह अनाथ अथवा माता-पिता द्वारा त्यक्त बालक जो स्वंय किसी के पास जाकर उसका दत्तक बने। स्वयं अपने आपको किसी का दत्तक पुत्र बनानेवाला बालक या व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दत्तात्रेय  : पुं० [सं० दत्त-आत्रेय, कर्म० स०] अत्रि मुनि और अनुसूया के पुत्र अवधूत वेषधारी महात्मा जिनकी गिनती २४ अवतारों में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दत्ताप्रदानिक  : पुं० [सं० दत्त-अप्रदान, ष० त०+ठन्—इक] दान किये हुए किसी पदार्थ को अन्याय पूर्वक फिर से प्राप्त करने का प्रयत्न जो व्यवहार में अठारह प्रकार के विवाद-पदों में से पाँचवाँ विवाद पद माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दत्तावधान  : वि० [सं० दत्त-अवधान, ब० स०] १. किसी ओर अवधान या ध्यान देनेवाला। २. सावधान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ