शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दमन  : पुं० [सं०√दम् (दंड देना)+ल्युट्—अन] १. इंद्रियों, मनोवेगों आदि को किसी ओर प्रवृत्त होने अथवा कोई काम करने से रोकना। निग्रह। जैसे—इच्छा या वासना का दमन। २. उठते, उभरते या बढ़ते हुए किसी प्रकार के विरोध-मूलक कार्य तथा उसके कर्ताओं को बल तथा कठोरतापूर्वक दबाना, कुचलना या नष्ट करना। ३. किसी को नियंत्रण में रखने के लिए दिया जानेवाला दंड। ४. विष्णु। ५. शिव। ६. एक ऋषि जिनके आश्रम में दमयंती का जन्म हुआ था। ७. एक राक्षस का नाम। ८. दमनक। दौना। ९. कुंद (पौधा और फूल)। १॰. द्रोणपुष्पी। स्त्री० दमयंती का वह विकृत नाम जिससे वह उर्दू-फारसी साहित्य में प्रसिद्ध है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमनक  : वि० [सं० दमन+कन्] दमन करने या दबानेवाला। पुं० १. दौना नाम का पौधा। २. एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में तीन नगण, एक लघु और एक गुरू होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमनपापड़  : पुं० दे० ‘पित्त पापड़ा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमन-शील  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० दमनशीलता] जो दमन करता हो। जिसका स्वभाव दमन करने का हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमना  : अ० [फा० दम] काम करते-करते थक जाना और फलतः दम या साँस फूलने लगना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स० [सं० दमन] दमन करना। पुं० दे० ‘दौना’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमनी  : स्त्री० [सं० दमन+ङीष्] अग्निदमनी नाम का क्षुप। वि० [सं० दमन] दमन करनेवाला। स्त्री० लज्जा। संकोच।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमनीय  : वि० [सं०√दम् (दमन)+अनीयर्] १. जिसका दमन किया जा सके। २. दमन किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ