शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरम  : पुं०=दिरम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरमन  : पुं० [फा० दर्मा] १. उपचार। इलाज। २. औषध। दवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरमा  : स्त्री० [देश०] बाँस की वह चटाई जो बंगाल में झोपडियों की दीवार बनाने के काम आती है। पुं० [सं० दाड़िम] अनार (वृक्ष और फल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरमाहा  : पुं० [फा० दरमाहः] हर महीने मिलनेवाला वेतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरमियान  : पुं० [फा०] मध्य। बीच। अव्य० बीच या मध्य में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरमियानी  : वि० [फा०] बीच या मध्य का। पुं० १. वह जो दलों या पक्षों के बीच में पड़कर उनका झगड़ा निपटाता या मामला तै कराता हो। मध्यस्थ। २. दलाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ