शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दरिंदा  : पुं० [फा० दरिन्दः] वह हिंसक जन्तु या पशु जो दूसरे जीवों को चीड़-फाड़कर खा जाता हो। जैसे—चीता, भालू, शेर आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरि  : स्त्री० [सं०√दृ (विदारण)+इन्]=दरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरित  : भू० कृ० [सं० दर+इतच्] १. डरा हुआ। २. फटा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद  : वि०, पुं०=दरिद्र। पुं०=दरिद्रता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्दर  : वि०, पुं०=दरिद्र।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=दरिद्रता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्र  : वि० [सं०√दरिद्रा (दुर्गति)+अच्] [स्त्री० दरिद्रा] [भाव० दरिद्रता] १. जिसके पास निर्वाह के लिए कुछ भी धन न हो। निर्धन। कंगाल। २. बहुत ही घटिया या निम्न कोटि का। ३. सारहीन। पुं० कंगाल या निर्धन व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्रता  : स्त्री० [सं० दरिद्र+तल्+टाप्] दरिद्र होने की अवस्था या भाव। कंगाली। निर्धनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्रायक  : वि० [सं०√दरिद्रा+ण्वुल्—अक]=दरिद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्रित  : वि० [सं०√दरिद्रा+क्त] १. दरिद्र। २. दुःखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिद्री  : वि०=दरिद्र।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिया  : पुं० [फा० दर्या] १. नदी। २. समुद्र। सागर। पुं०=दलिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [हिं० दरना] १. दलनेवाला। २. नाश करनेवाला। पुं०=दलिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई  : वि० [फा० दर्याई] १. दरिया अर्थात् नदी-संबंधी। दरिया या नदी का। २. नदी में या उसके आस पास रहने या होनेवाला। जैसे—दरियाई घोड़ा। ३. समुद्र-संबंधी। समुद्र का। स्त्री० पतंग उड़ाने में वह क्रिया जिसमें एक आदमी उसे पकड़कर पहले कुछ दूर ले जाता है और तब वहाँ से ऊपर आकाश में छोड़ता है। चुड़ैया। स्त्री० [फा० दाराई] एक प्रकार का धारीदार रेशमी कपड़ा। (पश्चिम) उदाहरण—केसरी चीर दरयाई को लेंगो।—मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई-घोड़ा  : पुं० [फा० दरियाई+हिं० घोड़ा] अफ्रीक़ा के जंगलों में मिलनेवाला घोड़े के आकार का एक तरह का जंगली जानवर जो नदियों के किनारे झाड़ियों में रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाई-नारियल  : पुं० [फा० दरियाई+हिं० नारियल] १. समुद्र के किनारे होनेवाला एक प्रकार का नारियल (वृक्ष) जिसके फल साधारण नारियल से बहुत छोटे हैं। २. उक्त वृक्ष का फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादास  : पुं० [?] विक्रमी १७वीं-१८वीं शती में वर्तमान एक हिंदू (परंतु जन्म से मुसलमान) संत जिन्होंने दरिया नामक संप्रदाय चलाया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादासी  : पुं० [हिं० दरियादास+ई (प्रत्य०)] दरियादास का चलाया हुआ पंथ जिसमे निर्गुण की उपासना का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादिल  : वि० [फा०] [भाव० दरियादिली] जिसका हृदय नदी की तरह विशाल और उदार हो। परम उदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियादिली  : स्त्री० [फा०] उदारता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाफ्त  : भू० कृ० [फा० दर्याफ़्त] जिसके संबंध में पूछ-ताछ करके जानकारी प्राप्त कर ली गई हो। पता लगाकर जाना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरिया-बुर्द  : पुं० [फा०] ऐसा खेत या जमीन जो किसी नदी के बहाव या बाढ़ के कारण कट या डूबकर खराब या निरर्थक हो गयी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दरियाव  : पुं० १.=दरिया। (नदी) २.=दरिया (समुद्र)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ