शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दर्श  : पुं० [सं०√दृश् (देखना)+घञ्] १. दर्शन। २. अमावास्या तिथि जिसमें चंद्रमा और सूर्य का संगम होता है; अर्थात् वे एक ही दिशा में रहते हैं। ३. अमावास्या के दिन होनेवाला यज्ञ। ४. चांद्रमास की द्वितीया तिथि। दूज। ५. नया चाँद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शक  : वि०[सं०√दृश्+ण्वुल्—अक] १. (वह) जो कोई चीज देख रहा हो अथवा देखने के लिए आया हो। जैसे—खेल आरंभ होने से पहले मैदान दर्शकों से भर चुका था। २. [दृश्+णिच्+ण्वुल्] दिखलाने या दर्शानेवाला। (यौ० के अंत में) जैसे—मार्ग-दर्शक। पुं० १. वह व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जो कहीं बैठकर कोई घटना, तमाशा दृश्य आदि देखता हो। २. द्वारपाल। दरबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शन  : पुं० [सं०√दृश्+ल्युट—अन] १. देखने की क्रिया या भाव। २. नेत्रों द्वारा होनेवाला ज्ञान, बोध या साक्षात्कार। ३. प्रेम, भक्ति और श्रद्धापूर्वक किसी को देखने की क्रिया या भाव। जैसे—किसी देवता या महात्मा के दर्शन के लिए कहीं जाना। क्रि० प्र०—करना।—देना।—पाना।—मिलना।—होना। विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग संस्कृत के आधार पर बहुधा बहुवचन में ही होता है। जैसे—अब आप के दर्शन कब होंगे। ४. आपस में होनेवाला आमना-सामना या देखा-देखी। भेंट। मुलाकात। ५. आँख या दृष्टि के द्वारा होनेवाला ज्ञान या बोध। ६. आँख। नेत्र। ७. स्वप्न। ८. अक्ल। बुद्धि। ९. धर्म या उसके त्तत्व का ज्ञान। १॰. दर्पण। शीशा। ११. रंग। वर्ण। १२. नैतिक गुण। १३. विचार या उसके आधार पर स्थिर की हुई सम्मति। १४. किसी को कोई बात अच्छी तरह समझाते हुए बतलाना। १५. कोई बात या ध्यान या विचारपूर्वक देखना और अच्छी तरह समझाना। १६. वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें प्राणियों को होनेवाले ज्ञान या बोध, सब तत्त्वों तथा पदार्थों के मूल और आत्मा, परमात्मा, प्रकृति, विश्व, सृष्टि आदि के संबंध रखनेवाले नियमों, विधानों, सिद्धांतों, आदि का गंभीर अध्ययन, निरूपण तथा विवेचन होता है। सब बातों के रहस्य, स्वरूप आदि का ऐसा विचार जो तत्त्व, नियम आदि स्थिर करता हो। दर्शन-शास्त्र। विशेष—तर्क और युक्ति के आधार पर व्यापक दृष्टि से सब बातों के मौलिक नियम ढूँढ़ने वाले जो शास्त्र बनाते हैं, उन सब का अंतर्भाव दर्शन में होता है। हमारे यहाँ सांख्य, योग, वैशषिक, न्याय, मीमांसा (पूर्व मीमांसा) और वेदान्त (उत्तर मींमांसा) ये छः दर्शन बने है, जिनमें अलग-अलग ढंग से उक्त सब बातों को विचार और विशेषण हुआ है। इनके सिवा चार्वाक, बौद्ध, आर्हत, पाशुपत, शैव आदि और भी अनेक गौण तथा सांप्रदायिक दर्शन है। अनेक पाश्चात्य देशों में भी उक्त सब बातों की जो बिलकुल स्वतंत्र रूप से और गहरी छान-बीन हुई है, वह भी दर्शन के अंतर्गत ही है। १७. किसी प्रकार की बड़ी और महत्त्वपूर्ण क्रिया या ज्ञान के क्षेत्र के सभी मौलिक तत्त्वों, नियमों, सिद्धान्तों आदि का होनेवाला विचार-पूर्ण अध्ययन और विवेचन। जैसे—जीवन धर्म, नीति शास्त्र आदि का दर्शन, पाश्चात्य दर्शन, भारतीय दर्शन आदि। १८. उक्त विषय पर लिखा हुआ कोई प्रमाणिक और महत्वपूर्ण ग्रंथ। १९. कोई विशिष्ट प्रकार की तात्त्विक या सैद्धांतिक विचार प्रणाली। जैसे—गाँधी- दर्शन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शन-प्रतिभू  : पुं० [च० त०] वह प्रतिभू या जमानतदार, जो किसी व्यक्ति की किसी विशिष्ट समय तथा स्थान पर उपस्थित होने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शनीय  : वि० [सं०√दृश्+अनीयर्] १. जिसके दर्शन करना उचित या योग्य हो। २. देखने योग्य। मनोहर। सुंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शनी-हुंडी  : स्त्री०=दरशनी हुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शाना  : स०=दरसाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शित  : भू० कृ० [सं०√दृश्+णिच्+क्त] जो दिखलाया गया हो। दिखलाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शी (र्शिन्)  : वि० [सं०√दृश्+णिनि] १. देखनेवाला। जैसे—आकाशदर्शी। २. मनन या विचार करनेवाला। जैसे—तत्त्वदर्शी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शेधन  : पुं० [सं० दशा-इंधन, ब० स०] दीपक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दर्शामक  : वि० [सं०] १. दशम संबंधी। २. दशमिक। दशमलव संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ