शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दलन  : पुं० [सं०√दल् (भेदन)+ल्युट्—अन] [वि० दलित] १. पीस कर छोटे-छोटे टुकड़े करने की क्रिया। चूर-चूर करने का काम। २. ध्वंस। विनाश। संहार। वि० ध्वंस या नाश करनेवाला। (यौ० के अंत में) जैसे—दुष्टदलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दलना  : स० [सं० दलन] १. चक्की, जाँते आदि में डालकर बीज आदि पीसना। जैसे—गेहूँ या जौ दलना। २. दरदरा पीसना। ३. बुरी तरह से कुचल, मसल या रौंदकर नष्ट करना। ४. बहुत अधिक कष्ट देना या दमन करना। ५. पत्तियाँ, फूल आदि तोड़ना। ६. झटके से कई खंड या टुकड़े करना। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दलनि  : स्त्री०=दलन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ