शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुःखद  : वि० [सं० दुःख√दा (देना)+क] १. दुःख या कष्ट देनेवाला। २. जिसके कारण या फलस्वरूप मन को दुःख पहुँचे। जैसे—मृत्यु का दुःखद समाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुःखदाता (तृ)  : वि० [सं० ष० त०] दुःख पहुँचानेवाला (मनुष्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुःखदायक  : वि० [ष० त०] १.= दुःख दायिन्। २.=दुःखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुःखदायी (यिन्)  : वि० [सं० दुःख√दा+णिनि] [स्त्री० दुःखदायनी] १. (व्यक्ति) जो दूसरों को दुःख देता हो। २. दुःखद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुःखदोह्या  : वि०, स्त्री० [तृ० त०] गाय या भैंस जिसे कठिनता से दूहा जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुःखदानि  : वि० स्त्री० [सं० दुःखदायिनी] दुःख देनेवाली। तकलीफ पहुँचानेवाली। उदा०—यह सुनि गुरु बानी धनु गनु तानी जानी द्विज दुखदानि।—केशव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ