शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुधाँडी  : स्त्री० =दुधहँड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुधा  : अव्य० [सं० द्विधा] दो प्रकार से। दो तरह से। उदा०—एकहि देव दुदेह दुदेहरे देव दुधायक देह दुहू मैं।—देव। स्त्री०=दुबिधा।#
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुधार  : वि० [हिं० दूध+आर (प्रत्य०)] १. दूध देनेवाली। जो दूध देती हो। जैसे—दुधार गौ। २. जिसमें दूध रहता या होता हो। वि०=दुधारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुधारा  : वि० [हिं० दो+धार] [स्त्री० दुधारी] जिसमें दोनों ओर धार हो (तलवार, छुरी आदि)। जैसे—दुधारा खाँडा। पुं० एक प्रकार का चौड़ा खाँड़ा जिसमें दोनों ओर धार होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुधारी  : स्त्री० [हिं० दूध+आर (प्रत्य०)]एक प्रकार की कटार जिसमें दोनों ओर धार होती हैं। वि० १.=दुधार। २. ‘दुधारा’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुधारु  : वि०, स्त्री०=दुधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ