शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुरुस्त  : वि० [फा०] [भाव० दुरुस्ती] १. जिसमें भूल, दोष या विकार न हो अथवा निकाल या दूर कर दिया गया हो। २. जो अच्छी या ठीक दशा में हो। मुहा०—(किसी को) दुरुस्त करना=इस प्रकार किसी को दंडित करना कि वह सीधे रास्ते पर आ जाय। ३. उचित। उपयुक्त। ४. यथार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुरुस्ती  : स्त्री० [फा०] १. दुरुस्त होने की अवस्था या भाव। २. दुरुस्त करने की क्रिया या भाव। शुद्धि। संशोधन। सुधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ