शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुर्गा  : पुं० [सं० दुर्ग+टाप्] १. आदि शक्ति के रूप में मानी जानेवाली एक प्रसिद्ध देवी जिसका यह नाम दुर्ग राक्षस का वध करने के कारण पड़ा था। २. नौ वर्षों की अवस्थावाली कन्या। ३. नील का पौधा। ४. अपराजिता। ५. श्यामा पक्षी। ६. गौरी, मालश्री, सारंग और लीलावती के योग से बनी हुई एक संकर रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गा-कल्याण  : पुं० [सं०] ओडव संपूर्ण जाति का एक राग जो रात के पहले पहर में गाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गाधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० दुर्ग-अधिकारिन् ष० त०] [स्त्री० दुर्गाधिकारिणी] दुर्ग का प्रधान अधिकारी। किलेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गा-नवमी  : स्त्री० [मध्य० स०] १. कार्तिक शुक्ल नवमी जिस दिन दुर्गा के पूजन का विधान है। २. चैत्र शुक्ल नवमी। ३. आश्वनी शुक्ल नवमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गापाश्रया भूमि  : स्त्री० [सं० दुर्ग-अपाश्रया ष० त०, दुर्गापाश्रया भूमि व्यस्त पद] वह भूमि जिसमें अनेक किले हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गा-पूजा  : स्त्री० [ष० त०] १. दु्र्गा का पूजन। २. चैत्र और आश्विन के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक के नौ दिन जिनमें लोग दुर्गा या देवी की प्रतिमा स्थापित करके उसका पूजन करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गाष्टमी  : स्त्री० [दुर्गा-अष्टमी मध्य० स०] १. आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी। २. चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गाह्य  : वि० [सं० दुर्√गाह्+ण्यत्] जिसका अवगाहन करना बहुत कठिन हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुर्गाह्व  : पुं० [सं० दुर्गा-आ ह्वा ब० स०] भूमि गूगल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ