शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दैत्य  : पुं० [सं० दिति+ण्य] [स्त्री० दैत्या] १. कश्यप के वे पुत्र जो दिति नाम्नी स्त्री से पैदा हुए थे। असुर। राक्षस। २. लाक्षणिक रूप में बहुत बड़े डील-डोलवाला और कुरूप या भद्दा आदमी। ३. राक्षसों के आकार-प्रकार और रंग-ढंग का व्यक्ति। ४. दुराचारी और नीच। ५. लोहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-गुरु  : पुं० [ष० त०] दैत्यों के गुरु; शुक्राचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्यज  : वि० [सं० दैत्य√जन् (उत्पत्ति)+ड] [स्त्री० दैत्यजा] दैत्य से उत्पन्न। पुं० दैत्य का वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-देव  : पुं० [ष० त०] १. दैत्यों के देवता। २. वरुण। ३. वायु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्यद्वीप  : पुं० [सं०] गरुड़ का एक पुत्र। (महाभारत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-पुरोधा (धस्)  : पुं० [सं० ष० त०] दैत्यों के पुरोहित शुक्राचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-माता (तृ)  : स्त्री० [ष० त०] दैत्यों की माता, दिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-मेदज्  : पुं० [दैत्य-मेद ष० त० दैत्यमेद√जन् (उत्पत्ति)+ड] १. पृथ्वी। २. गुग्गुल। गूगुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-युग  : पुं० [ष० त०] दैत्यों का युग जिसकी अवधि देवताओं के बारह हजार बरसों और मनुष्यों के चार युगों के बराबर मानी गई हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्य-सेना  : स्त्री० [सं०] प्रजापति की कन्या जो देवसेना की बहन थी, जिसका विवाह केशव दानव से हुआ था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्या  : स्त्री० [सं० दैत्य+टाप्] १. दैत्य जाति की स्त्री। २. कपूर। कचरी। मुरा। ३. चंदौषधि। ४. मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्यारि  : पुं० [दैत्य-अरि ष० त०] १. दैत्यों के शत्रु; विष्णु। २. देवता। ३. इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्याहोरात्र  : पुं० [दैत्य-अहोरात्र ष० त०] दैत्यों का एक दिन और एक रात जो मनुष्यों के एक वर्ष के बराबर कहा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्येन्द्र  : पुं० [दैत्य-इंद्र ष० त०] १. दैत्यों का राजा। २. गंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैत्येज्य  : पुं० [दैत्य-इज्य ष० त०] दैत्यों के गुरु; शुक्राचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ