शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दैनिक  : वि० [सं० दिन+ठञ्—इक] १. दिन संबंधी। दिन का। जैसे—दैनिक समाचार। २. एक दिन में होनेवाला। ३. प्रति दिन या हर रोज किया जाने या होनेवाला। जैसे—दैनिक चर्या। ४. नित्य या बराबर होता रहनेवाला। जैसे—दैनिक चिंता, दैनिक झगड़ा। पुं० १. एक दिन काम करने का पारिश्रमिक, मजदूरी या वेतन। २. वह समाचार-पत्र जो प्रति दिन या रोज प्रकाशित होता हो। (डेली)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैनिक-पत्र  : पुं० [कर्म० स०] वह समाचार-पत्र जो प्रतिदिन या नित्य प्रकाशित होता हो। हर रोज छपनेवाला अखबार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दैनिकी  : स्त्री० [सं० दैनिक+ङीष्] जेब में रखी जानेवाली वह छोटी पुस्तिका जिसमें रोज के किये जानेवाले कामों का उल्लेख होता है। (डायरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ