शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दौलत  : स्त्री० [अं०] १. वे अधिकृत सभी वस्तुएँ जिनका आर्थिक मूल्य हो। धन और सम्पत्ति। २. उक्त प्रकार की वे बहुत-सी वस्तुएँ जिनके अधिकार में होने पर कोई गरीब या धनी कहलाता है। ३. लाक्षणिक अर्थ में कोई अमूल्य तथा महत्त्वपूर्ण चीज। जैसे—लेखनी ही उनकी दौलत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौलत-खाना  : पुं० [फा० दौलतखानः] १. संपत्ति रखने का स्थान। २. निवास स्थान। (बड़ों के लिए आदर सूचक) जैसे—आप के दोलत खाने पर हाजिर हो जाऊँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौलत-मंद  : वि० [फा०] [भाव० दौलतमंदी] अमीर। धनवान। मालदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौलति  : स्त्री०=दौलत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दौलताबादी  : पुं० [दौलतवाद, दक्षिण भारत का नगर] एक प्रकार का बढ़िया कागज जो दौलताबादी (दक्षिण भारत का एक प्रदेश) में बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ