शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्यो  : स्त्री० [सं०√द्युत+डो] १. स्वर्ग। २. आकाश। ३. शतपथ ब्राह्मण के अनुसार आठ वस्तुओं में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योकार  : पुं० [सं० द्यो√कृ+अण्] भवन बनानेवाला राज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योत  : पुं० [सं०√द्युत् (चमकना)+घभ्] १. प्रकाश। २. धूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योतक  : वि० [सं०√द्युत्+णिच्.+ण्वुल्—अक] १. द्योतन करनेवाला। २. जो किसी चीज को प्रकाश में लावे। ३. प्रकट करनेवाला। ४. अभिव्यक्त या व्यक्त करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योतन  : पुं० [सं०√द्युत्+णिच्+ल्युट—अन] [भू० कृ० द्योतित] प्रकाश से युक्त करने की क्रिया या भाव। २. दिखाने की क्रिया या भाव। दिग्दर्शन। ३. प्रकट या व्यक्त करने की क्रिया या भाव। ४. [√द्युत्+युचअन्] दीआ। दीपक। वि० चमकीला। प्रकाशमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योतनिका  : स्त्री० [सं० द्योतन+डीष्+कन्-टाप्, ह्रस्व] किसी ग्रन्थ की टीका या व्याख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योतित  : भू० कृ० [सं०√द्युत्+णिच्+क्त] १. द्युति या प्रकाश से युक्त किया हुआ। २. प्रकट या व्यक्त किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योतिरिंगण  : पुं० [सं० ज्योतिरिंगण पृषो० सिद्धि] खद्योत। जुगनूँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्यो-भूमि  : पुं० [सं० ब० स०] पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योषद्  : पुं० [सं० द्यो√सन्+क्विप्] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्योहरा  : पुं०=देवहरा (देवालय)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ