शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

द्राव  : पुं० [सं०√द्रु (गति)+घञ्] १. जाने या भागने की क्रिया या भाव। २. वेग। गति। ३. चूना, बहना रसना। क्षरण। ४. गलना या पिघलना। ५. ताप। ६. अनुताप। पछतावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावक  : वि० [सं०√द्रु+णिच्+ण्वुल्—अक] १. द्रव रूप में करने या लानेवाला। ठोस चीज को पानी की तरह पतला करने और बहानेवाला। २. गलाने या पिघलनेवाला। ३. हृदय में दया आदि कोमल भाव उत्पन्न करनेवाला। ४. पीछा करनेवाला। ५. चुरानेवाला। ६. दौड़ाने या भगानेवाला। ७. चतुर। चालाक। ८. चालबाज। धूर्त्त। ९. दिवालिया। पुं० १. चंद्रकांतमणि। २. बहुत बड़ा चालाक आदमी। ३. चोर। ४. व्यभिचारी व्यक्ति। ५. मोम। ६. सुहागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावक-कंद  : पुं० [ब० स०] तैलकंद। तिलकंदरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावकर  : वि० [सं० द्राव√कृ (करना)+ट] द्रवित करनेवाला। पुं० सुहागा जो सोने को गलाता या पिघलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावण  : पुं० [सं०√द्रु+णिच्+ल्युट—अन] १. द्रवीभूत करने का कार्य या भाव। गलाने या पिघलाने की क्रिया या भाव। २. दौड़ाने या भगाने की क्रिया। ३. रीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविका  : स्त्री० [सं०√द्रु+ण्वुल—अक, टाप्, इत्व] १. थूक। लार। २. मोम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़  : वि० [सं० द्रविड़+अण्] [स्त्री० द्राविड़ी] १. द्रविड़ देशसंबंधी। द्रविड़ का। २. द्रविड़ देश में रहने या होनेवाला। पुं० १. कचूर। २. आँबा हलदी। ३. द्रविड़। ४. दक्षिण भारत की भाषाओं का सामूहिक परिवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़क  : पुं० [सं० द्राविड़+कन्] १. विट् लवण। सोंचर नमक। २. आँबा हलदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़-गौड़  : पुं० [कर्म० स०] रात्रि के समय गाया जानेवाला एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़-प्राणायाम  : पुं० [सं० कर्म० स०] कोई काम ठीक प्रकार से और सीधे रास्ते न करके वही काम घुमा-फिराकर तथा उलटे ढंग से करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़ी  : स्त्री० [सं० द्राविड़+ङीष्] छोटी इलायची। वि० [सं०] द्रविड़-संबंधी। स्त्री० १. द्रविड़ प्रदेश की स्त्री। २. छोटी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्राविड़ी-प्राणायाम  : पुं०=द्राविड़-प्राणायाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
द्रावित  : भू० कृ० [सं०√द्रु+णि्च्+क्त] १. द्रव किया हुआ। २. गलाया या पिघलाया हुआ। ३. दयार्द्र किया हुआ। ४. भगाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ