शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नकाब  : स्त्री० [अ० निक़ाब] १. अपने को छिपाये रखने के लिए चेहरे पर डाला जानेवाला जालीदार रंगीन कपड़ा। मुखावरण। क्रि० प्र०—उठाना।—डालना। विशेष—इसका प्रयोग प्रायः स्त्रियाँ अपना रूप दूसरों की दृष्टि में पड़ने से बचाने के लिए और चोर, डाकू आदि अपनी आकृति छिपाये रखने के लिए करते हैं। २. स्त्रियों की साड़ी या चादर का वह भाग जिससे उनका मुख ढका रहता है। घूँघट। मुहा०—नकाब उलटना=नकाब ऊपर उठाकर इस प्रकार पीछे उलटना या हटाना कि लोग आकृति देख सकें। ३. लोहे की वह जाली जो झिलम में नाक की रक्षा के लिए लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नकाबपोश  : वि० [अ० निक़ाब+फा. पोश] (व्यक्ति) जिसने अपने चेहरे पर नकाब अर्थात् जालीदार कपडा़ डाल रखा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ