शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नक्की  : स्त्री० [हिं० नक्का=कौड़ी या एक ?] १. जूए के खेल में वह दाँव जिसके लिए ‘एक’ का चिह्न नियत हो अथवा जिसकी जीत किसी प्रकार के ‘एक’ चिह्न से संबद्ध हो। २. दे० ‘नक्की मूठ’। स्त्री० [हिं० नाक] मनुष्य के गले से होनेवाला ऐसा उच्चारण जिसमें श्वास का कुछ अंश नाक से भी निकलता हो और जिसका उच्चारण अनुनासिक-सा होता है। जैसे—यह लड़का इतना बड़ा हो गया; पर अभी तक नक्की बोलता है। क्रि० प्र०—बोलना। वि० [हिं० एक ?] १. (काम) जो हर तक से ठीक और पूरा हो चुका हो। २. (बात) जिसका दृढ़ निश्चय हो चुका हो। ३. (ऋण या देन) जो अदा या चुकता हो गया हो। जैसे—किसी का हिसाब नक्की करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नक्कीपूर  : पुं० =नक्कीमूठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नक्कीमूठ  : स्त्री० [हिं०] जूए का एक प्रकार का खेल जो प्रायः स्त्रियाँ और बालक कौड़ियों से खेलते हैं। इसमें एक दूसरे को काटती हुई दो सीधी लकीरें खींची जाती हैं। एक खिलाड़ी अपनी मुट्ठी में कुछ कौड़ियाँ लेकर अपने दाँव पर रख देता है। तब बाकी खिलाड़ी अपने अपने दाँव पर कौड़ियाँ लगाकर हार-जीत करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ