शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नदंप्रयाग  : पुं० [?] बदरिकाश्रम के निकट का एक तीर्थ जो सात प्रयोगों में से एक है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद  : पुं० [सं०√नद् (शब्द करना)+अच्] १. बहुत बड़ी नदी जिसका नाम प्रायः पुं० होता है। जैसे—दामोदर, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, सोन आदि। २. एक प्राचीन ऋषि। पुं०=नाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदन  : पुं० [सं०√नद्+ल्युट्—अन] १. नाद या शब्द करना अथवा होना। २. नाद। शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदना  : अ० [सं० नाद] १. नाद अर्थात् आवाज या शब्द होना। २. बाजों आदि का बजना। ३. पशुओं आदि का नाद या शब्द करना। बोलना। ४. गरजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदनु  : वि० [सं०√नद्+अनुङ्] १. नाद या जोर का शब्द करने अर्थात् गरजनेवाला। पुं० १. नाद। शब्द। २. शेर। सिहं। ३. बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदम  : स्त्री० [?] कपास की एक किस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदर  : पुं० [सं० नद+र] नद या नदी का निकटवर्ती प्रदेश। वि०=निडर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद-राज  : पुं० [सं० ष० त०] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदान  : वि०=नादान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदारत  : वि०=नदारद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदारद  : वि० [फा० न+दारद=नदारद] १. जो न रह गया हो। २. गायब। लुप्त। ३. खाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदि  : स्त्री० [सं०√नद्+इ] स्तुति। स्त्री०=नदी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदिया  : पुं० [सं० नवद्वीप] बंगाल का एक प्रसिद्ध नगर जो न्यायशास्त्र का विद्यापीठ माना जाता है। स्त्री०=नदी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी  : स्त्री० [सं० नद+ङीष्] १. जल का वह लंबा प्राकृतिक प्रवाह जो चौड़ाई में नाले, नहर आदि से अधिक बड़ा होता है और दूर तक चला जाता है। पद—नदी नाव संयोग=संयोगवश होनेवाली मुलाकात। २. वह भूमि जिसमें उक्त जल प्रवाहित होता है। ३. किसी तरल पदार्थ का बहाव। जैसे—रक्त की नदी। ४. रहस्य संप्रदाय में, आराधन के समय ध्यान और जप के समय नाम का होनेवाला प्रवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कदंब  : पुं० [ब० स०] बड़ी गोरखमुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कांत  : पुं० [ष० त०] १. समुद्र। २. [ब० स०] समुद्र-फल। ३. सिंदुवार नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कांता  : स्त्री० [ब० स०, टाप्] १. जामुन का पेड़। २. काक-जंघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीकृकंठ  : पुं० [सं० ?] नैपाल का एक तीर्थस्थल। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-गर्भ  : पुं० [ष० त०] नदी के दोनों किनारों के बीच का अवकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-गूलर  : पुं० [?] लिसोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीज  : वि० [सं० नदी√जन् (उत्पत्ति)+ड] जो नदी से उत्पन्न हुआ हो। पुं० १. समुद्र-फल। २. अर्जुन वृक्ष। ३. सेंधा नमक। ४. सुरमा। ५. महाभारत के अनुसार गंगा के गर्भ से उत्पन्न एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीजा  : स्त्री० [सं० नदीज+टाप्] अरणी का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-जामुन  : स्त्री० [सं०+हिं०] छोटा जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-तर  : पुं० [सं० नदी√तृ (तैरना)+अच्] १. वह स्थान जहाँ से नदी पार की जाय। २. घाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-तल  : पुं० [ष० त०] पृथ्वी का वह गहरा भाग जिस पर होकर नदी बहती है। (बेसिन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दत्त  : पुं० [सं०] बुद्धदेव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दुर्ग  : पुं० [मध्य० स०] नदी के बीच में या द्वीप में बना हुआ दुर्ग। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दोह  : पुं० [मध्य० स०] वह कर या महसूल जो नदी पार करने के समय देना पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-धर  : पुं० [ष० त०] गंगा नदी को मस्तक पर धारण करनेवाले, शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीन  : पुं० [नदी-ईन० ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण देवता। ३. वरुण या बन्ना नामक जंगली वृक्ष जो प्रायः पलाश की तरह का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-निष्पाव  : पुं० [मध्य० स०] बोरो नाम का धान जिसका चावल कड़वा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-पति  : पुं० [ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीपत्र  : पुं०=नदीतल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-भल्लातक  : पुं० [मध्य० स०] भिलावें की जाति का एक वृक्ष और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीभव  : वि० [सं० नदी√पू (होना)+अच्०] जो नदी में उत्पन्न हुआ हो। पुं० सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-मातृक  : वि० [ब० स०, कप्] ऐसा प्रदेश जिसमें नदियों के जल से खेतों कि सिंचाई होती हो। ‘देवमातृक’ से भिन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीमाषक  : पुं० [सं०] मानदंड या मानकच्चू नामक कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-मुख  : पुं० [ष० त०] वह स्थान जहाँ नदी समुद्र में गिरे। नदी का मुँहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-वट  : पुं० [मध्य० स०] वट वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश  : पुं० [नदी-ईश, ष० त०] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश-नंदिनी  : स्त्री० [ष० त०] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश्वर  : पुं० [नदी-ईश्वर, ष० त०]=नदीश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीसर  : पुं०=नदीश्वर (समुद्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-सर्ज  : पुं० [ष० त०] अर्जुन वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदेया  : स्त्री० [सं० नदी+ढक्—एय, ङीष्] छोटा जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदेयी  : स्त्री० [सं० नदी+ढक्—एय, ङीष्] छोटा जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदोला  : पुं० [हिं० नाँद] मिट्टी की छोटी नाँद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्द  : पुं० १.=नदी। २.=नाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्दी  : स्त्री०=नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्ध  : वि० [सं०√नह (बंधन)+क्त] १. नथा या नाथा हुआ। १. बँधा या बाँधा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्धना  : अ०=नदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्धी  : स्त्री० [हिं० नांधना] १.चमड़े की डोरी। ताँत। २. दे० ‘नत्थी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्य  : वि० [सं० नदी+यत्] नदी-संबंधी। नदी का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्याम्र  : पुं० [नदी-आम्र, ष० त०] एक तरह का पौधा। कोकुआ। समष्ठिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्यावर्त्तक  : पुं० [नदी-आवर्त्तक, ष० त०] एक योग जो यात्रा के लिए शुभ माना जाता है। (फलित ज्यो०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नद्युत्सृष्ट  : पुं० [नदी-उत्सृष्ट, तृ० त०] गंग बरार (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ