शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नदी  : स्त्री० [सं० नद+ङीष्] १. जल का वह लंबा प्राकृतिक प्रवाह जो चौड़ाई में नाले, नहर आदि से अधिक बड़ा होता है और दूर तक चला जाता है। पद—नदी नाव संयोग=संयोगवश होनेवाली मुलाकात। २. वह भूमि जिसमें उक्त जल प्रवाहित होता है। ३. किसी तरल पदार्थ का बहाव। जैसे—रक्त की नदी। ४. रहस्य संप्रदाय में, आराधन के समय ध्यान और जप के समय नाम का होनेवाला प्रवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कदंब  : पुं० [ब० स०] बड़ी गोरखमुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कांत  : पुं० [ष० त०] १. समुद्र। २. [ब० स०] समुद्र-फल। ३. सिंदुवार नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-कांता  : स्त्री० [ब० स०, टाप्] १. जामुन का पेड़। २. काक-जंघा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीकृकंठ  : पुं० [सं० ?] नैपाल का एक तीर्थस्थल। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-गर्भ  : पुं० [ष० त०] नदी के दोनों किनारों के बीच का अवकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-गूलर  : पुं० [?] लिसोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीज  : वि० [सं० नदी√जन् (उत्पत्ति)+ड] जो नदी से उत्पन्न हुआ हो। पुं० १. समुद्र-फल। २. अर्जुन वृक्ष। ३. सेंधा नमक। ४. सुरमा। ५. महाभारत के अनुसार गंगा के गर्भ से उत्पन्न एक राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीजा  : स्त्री० [सं० नदीज+टाप्] अरणी का वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-जामुन  : स्त्री० [सं०+हिं०] छोटा जामुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-तर  : पुं० [सं० नदी√तृ (तैरना)+अच्] १. वह स्थान जहाँ से नदी पार की जाय। २. घाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-तल  : पुं० [ष० त०] पृथ्वी का वह गहरा भाग जिस पर होकर नदी बहती है। (बेसिन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दत्त  : पुं० [सं०] बुद्धदेव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दुर्ग  : पुं० [मध्य० स०] नदी के बीच में या द्वीप में बना हुआ दुर्ग। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-दोह  : पुं० [मध्य० स०] वह कर या महसूल जो नदी पार करने के समय देना पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-धर  : पुं० [ष० त०] गंगा नदी को मस्तक पर धारण करनेवाले, शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीन  : पुं० [नदी-ईन० ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण देवता। ३. वरुण या बन्ना नामक जंगली वृक्ष जो प्रायः पलाश की तरह का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-निष्पाव  : पुं० [मध्य० स०] बोरो नाम का धान जिसका चावल कड़वा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-पति  : पुं० [ष० त०] १. समुद्र। २. वरुण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीपत्र  : पुं०=नदीतल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-भल्लातक  : पुं० [मध्य० स०] भिलावें की जाति का एक वृक्ष और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीभव  : वि० [सं० नदी√पू (होना)+अच्०] जो नदी में उत्पन्न हुआ हो। पुं० सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-मातृक  : वि० [ब० स०, कप्] ऐसा प्रदेश जिसमें नदियों के जल से खेतों कि सिंचाई होती हो। ‘देवमातृक’ से भिन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीमाषक  : पुं० [सं०] मानदंड या मानकच्चू नामक कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-मुख  : पुं० [ष० त०] वह स्थान जहाँ नदी समुद्र में गिरे। नदी का मुँहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-वट  : पुं० [मध्य० स०] वट वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश  : पुं० [नदी-ईश, ष० त०] समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश-नंदिनी  : स्त्री० [ष० त०] लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीश्वर  : पुं० [नदी-ईश्वर, ष० त०]=नदीश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदीसर  : पुं०=नदीश्वर (समुद्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नदी-सर्ज  : पुं० [ष० त०] अर्जुन वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ