शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नहुष  : पुं० [सं०√नह् (बन्धन)+उषच्] १. अयोध्या के एक इक्ष्वाकु वंशी राजा जो अंबरीष का पुत्र और ययाति का पिता था। महाभारत में इसे चंद्रवंशी आयु राजा के पुत्र कहा गया है। २. एक प्राचीन ऋषि जो मनु के पुत्र कहे गये हैं और जो ऋग्वेद के कुछ मंत्रों के द्रष्टा हैं। ३. एक नाग का नाम। ४. कुशिक वंशी एक ब्राह्मण राजा का नाम। ५. वैदिक काल के एक राजर्षि। ६. पुराणानुसार एक मरुत का नाम। ७. विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नहुषाख्य  : पुं० [सं० नहुष-आख्या, ब० स०] तगर पुष्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नहुषात्मज  : पुं० [सं० नहुष-आत्मज्, ष० त०] ययाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ