शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नामांक  : पुं० [सं० नामन्-अंक, ब० स०] वह संख्या जो किसी सूची में लिखित नामों पर क्रमशः लगाई गई हो। वि०=नामांकित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नामांकन  : पुं० [स० नामन्-अंकन, ष० त०] १. नाम अंकित करने की क्रिया या भाव। २. किसी का किसी पद, स्थान, निर्वाचन आदि के लिए अधिकारिक रूप से नाम प्रस्तावित किया जाना। ३. वह स्थिति जिसमें किसी को किसी पद, सेवा आदि के लिए आधिकारिक रूप में नियुक्त किया जाता है। (नामिनेशन, उक्त सभी अर्थों में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नामांकन-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह पत्र जिसमें संबद्ध अधिकारी को यह सूचित किया जाता है कि अमुक पद के लिए अमुक व्यक्ति उम्मेदवार के रूप में खड़ा हो गया है, और उस अधिकारी से तत्संबंधी स्वीकृति की प्रार्थना की जाती है। (नामिनेशन पेपर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नामांकित  : वि० [सं० नामन्-अंकित ब०, स०] १. जिस पर नाम अंकित किया अर्थात् लिया या खुदा हो। २. जिसका किसी काम या पद के लिए नामांकन हुआ हो। नामजद। (नामिनेटेड) ३. प्रसिद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नामांकित  : पुं० [सं० नामांकित] वह जो किसी चुनाव, पद, कार्य में नामांकित किया गया हो। (नामिनी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ