शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नाला  : पुं० [सं० नाल] [स्त्री० अल्प० नाली] १. वह गहरा तथा लंबा कृत्रिम जल-मार्ग जो नहर आदि की अपेक्षा कम चौड़ा होता है तथा जिसमें बरसाती, गंदा या फालतू पानी बहकर किसी नदी आदि में जा गिरता है। २. रंगीन गंडेदार सूत। ३. दे० ‘नाड़ा’। स्त्री० [सं० नाल+टाप्] १. कमलदंड। २. पौधे का कोमल तना। पुं० [अ० नालः] आर्तनाद। चीत्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालायक  : वि० [फा० ना+अ० लाइक] १. जिसमें योग्यता का अभाव हो। २. जो मूर्खतापूर्ण दुष्ट आचरण या व्यवहार करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालायकी  : स्त्री० [हिं० नालायक+ई (प्रत्य०)] १. नालायक होने की अवस्था या भाव। अयोग्यता। २. मूर्खतापूर्वक किया हुआ कोई दुष्ट आचरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ