शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निंद  : वि० निद्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदक  : वि० [सं०√निंद (कलंक लगाना)+ण्वुल्–अक] निंदा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदना  : स० [सं० निंदन] निंदा करना। बुरा कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदनीय  : वि० [सं०√निंद्+अनीयर] (व्यक्ति अथवा उसका आचरण) जिसकी निंदा की जानी चाहिए। निंदा किये जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदरना  : स० [सं० निंदा] १. निंदा करना। बुरा कहना। २. बदनाम करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदरा  : स्त्री०=निद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदरिया  : स्त्री०=निद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदा  : स्त्री० [सं०√निंद+अ–टाप्] [भू० कृ० निंदित, बि० निंदनीय] १. किसी के दोषों, बुराइयों आदि का दूसरों के समक्ष किया जानेवाला वह बखान जो उसे दूसरों की नजरों में गिराने या हेय सिद्ध करने के लिए किया जाय। २. व्यक्ति अथवा उसके किसी कार्य की इस उद्देश्य से की जानेवाली कटु आलोचना कि लोभ उसे बुरा समझने लगें। ३. अपकीर्ति। बदनामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निँदाई  : स्त्री०=निराई (खेतों की)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निँदाना  : स०=निराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदा-प्रस्ताव  : पुं० [सं० ष० त०] किसी सभा में उपस्थित किया जानेवाला वह प्रस्ताव जिसमें किसी अधिकारी, कार्यकर्ता या सदस्य के किसी काम के संबंध में अपना असंतोष प्रकट करते हुए उसकी निंदा का उल्लेख किया जाता है। (सेन्सर मोशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदारा  : वि०=निंदासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदासा  : वि० [हिं० नींद] १. (जीव) जिसे नींद आ रही हो। २. (आँखें) जिनमें नींद भरी हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदा-स्तुति  : स्त्री०=ब्याज स्तुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदित  : भू० कृ० [सं०√निंद्+क्त] १. जिसकी निंदा हुई हो या की गई हो। २. दे० ‘निंदनीय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निँदिया  : स्त्री०=नींद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंदु  : स्त्री० [सं०√निंद्+उ] वह स्त्री० जिसे मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निंद्य  : वि० [सं०√निंद्+ण्यत्] निंदा किया जाने के योग्य। निंदनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ