शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निकट  : अव्य० [नि√कट् (जाना)+अच्] १. कुछ या थोड़ी दूरी पर। पास ही में। २. किसी की दृष्टि या विचार में। ३. किसी के लेखे या हिसाब से। जैसे–तुम्हारे निकट भले ही यह काम बहुत बड़ा न हो, पर सब लोग ऐसा नहीं कर सकते। वि० लगाव या संबंध के विचार से समीप-स्थित। पास का। जैसे–निकट-संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकटता  : स्त्री० [सं० निकट+तल्–टाप्] १. ‘निकट’ होने की अवस्था या भाव। २. ऐसी स्थिति जिसमें किसी से निकट संबंध हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकटपना  : पुं०=निकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकट-पूर्व  : पुं० [सं० कर्म० स०] योरपवालों की दृष्टि से, एशिया महाद्वीप का पश्चिमी भाग, जो भारत की दृष्टि से ‘निकट पश्चिम’ होगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकटवर्ती (र्तिन्)  : वि० [सं० निकट√वृत् (रहना)+णिनि]=निकटस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकटस्थ  : वि० [सं० निकट√स्था (ठहरना)+क] १. (वह) जो किसी के निकट रहता या होता हो। २. संबंध आदि के विचार से पास का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ