शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निम्न  : वि० [सं० नि√म्ना (अभ्यास)+क] १. जो प्रसम, धरातल या स्तर से नीचा हो। २. जो अपेक्षाकृत कम ऊँचे स्तर पर हो। ३. जिसमें तीव्रता, वेग आदि साधारण से कम हो। जैसे–निम्न रक्त-चाप। पुं० चित्र-कला में दिखाया जानेवाला ऐसा स्थान, जो आसपास के स्थानों से नीचा या गहरा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नग  : वि० [सं० निम्न√गम् (जाना)+ड] [स्त्री० निम्नगा] जो नीचे की ओर जाता हो। जिसका प्रवृत्ति नीचे की ओर हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नगा  : स्त्री० [सं० निम्नगा+टाप्] १. नदी। २. रहस्य संप्रदाय में, नाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नयोधी (धिन्)  : वि० [सं० निम्न√युद्ध (लड़ना)+णिनि] किले के नीचे से या नीची जमीन पर ले लड़नेवाला। वि० दे० ‘स्थल योधी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नांकित  : वि० [सं० निम्न-अंकित, स० त०] १. जिसका अंकन नीचे हुआ हो। २. निम्नलिखित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नारण्य  : पुं० [सं० निम्न-अरण्य, कर्म० स०] पहाड़ की घाटी। (कौ०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निम्नोन्नत  : वि० [सं० निम्न-उन्नत, द्व० स०] (स्थल आदि) जो कहीं से नीचा और कहीं से ऊँचा हो। ऊबड़-खाबड़। पुं० चित्र-कला में आवश्यकतानुसार दिखाई जानेवाली ऊँचाई और निचाई। नतोन्नत। उच्चित्र (रिलीफ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ