शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नियम  : पुं० [सं० नि√मि (फेंकना)+अच्] १. अदला-बदली। २. विनिमय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम  : पुं० [सं० नि√यम्+अप्] १. ठीक तरह से चलाने के लिए बाँध या रोक कर रखना। २. प्रतिबंध। रुकावट। रोक। ३. आचार-व्यवहार, रीति-नीति आदि के संबंध में प्रणाली या प्रथा के रूप में निश्चित की हुई वे बातें, जिनका पालन आवश्यक कर्तव्य के रूप में होता है। कायदा। (रूल) जैसे–संस्था या समाज का नियम; राज्यशासन के नियम। ४. ऐसा निश्चित सिद्धान्त जो परम्परा से चला आ रहा हो जिसका पालन किसी काम या बात में सदा एक-सा होता रहता हो। दस्तूर। परंपरा। जैसे–जैसे प्रकृति का नियम। ५. अनुशासन। नियंत्रण। ६. कोई काम या बात नियमित रूप से अथवा किसी विशेष ढंग से करने या करते रहने का क्रम। जैसे–उनका नियम है कि वे रोज सबेरे उठकर टहलने जाते हैं। ७. योग के आठ अंगों में से एक जिसके अन्तर्गत तपस्या, दान, शुचिता, संतोष, स्वाध्याय आदि बातें आती हैं। (योग के यम नामक अंग की तुलना में नियम नामक अंग का पालन उतनी कठोरता या दृढ़ता से करना आवश्यक नहीं होता।) ८. मीमांसा में वह विधि जिससे अप्राप्त अंश की पूर्ति होती है। ९. साहित्य में, एक प्रकार का अर्थालंकार, जिसमें किसी काम या बात के एक ही व्यक्ति में या स्थान पर स्थित होने का उल्लेख होता है। जैसे–अब तो इस विषय के आप ही एक-मात्र ज्ञाता (या पंडित) हैं। १॰. किसी प्रकार की लगाई हुई शर्त। ११. विष्णु। १२. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम-तंत्र  : वि० [ष० त०] जो किसी नियम के द्वारा चलता या चलाया जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमतः (तस्)  : अव्य [सं० नियम+तस्] नियम के अनुसार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमन  : पुं० [सं० नि√यम्+ल्युट्–अन] [वि० नियमित, नियम्य] १. कोई काम ठीक तरह से चलाने अथवा लोगों को ठीक तरह से रखने के लिए नियम आदि बनाने और उनकी व्यवस्था करने की क्रिया या भाव। ठीक तरह से काम चलाने के लिए कायदे-कानून बनाना। (रेगुलेटिंग) २. नियम, बंधन आदि के द्वारा रोकना। निरोध। (रेजिस्ट्रेक्शन)। ३. नियंत्रण। ४. शासन। ५. दमन। निग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम-पत्र  : पुं० [ष० त०] प्रतिज्ञा-पत्र। शर्त-नामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम-पर  : वि० [स० त०] नियम के अनुसार चलने, चलाया जाने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम-बद्ध  : वि० [तृ. त०] १. नियम या नियमों से बँधा हुआ। २. दे० ‘नियमित’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम-स्थिति  : स्त्री० [ब० स०] तपस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमापत्ति  : स्त्री० [नियम-आपत्ति, स० त०] आधुनिक राजनीति में किसी सभा-समिति में बने हुए नियमों या विधानों अथवा परंपराओं या रूढ़ियों के विरुद्ध कोई आचरण, कार्य या व्यवहार होने पर उसके संबंध में की जानेवाली आपत्ति जिसके संबंध में अंतिम निर्णय करने का अधिकार सभापति को होता है। (प्वाइंट ऑफ आर्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमावली  : स्त्री० [नियम-आवली, ष० त०] १. किसी संस्था आदि से संबंध रखनेवाले नियमों की विवरण पुस्तिका। २. किसी कार्य-क्षेत्र या विभाग के कार्य-संचालन अथवा कार्यकर्ताओं का पथ-प्रदर्शन करनेवाले नियमों आदि की पुस्तिका। (मैनुअल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमित  : भू० कृ० [सं० नियम+णिच्+क्त] १. नियमों के अनुसार बँधा या स्थिर किया हुआ। नियम-बद्ध। २. जो नियम, विधान आदि के अनुकूल हो। ३. जो बराबर या सदा किसी नियम के रूप में होता आ रहा हो। (रेगुलर) जैसे–नियमित रूप से अपने समय पर कार्यलय में उपस्थित होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियमी (मिन्)  : वि० [सं० नियम+इनि] १. नियम के अनुसार होनेवाला। २. नियम-संबंधी। ३. (व्यक्ति) जो नियम या नियमों का पालन करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियम्य  : वि० [सं० नि√यम्+यत्] १. जिसके संबंध में नियम बनाया जा सकता हो। जो नियम बनाकर बाँधा जा सकता हो या बाँधा जाने को हो। नियमों के क्षेत्र में आने या लाये जाने के योग्य। २. जो नियंत्रण या शासन में रखा जा सकता हो या रखा जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ