शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निर्यात  : पं० [सं० निर्√या+क्त] १. माल बाहर भेजने की क्रिया या भाव। २. किसी देश की दृष्टि में उसका वह माल जो विदेशों में बिक्री के लिए भेजा जाय। (एक्सपोर्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्यातक  : वि० [सं० निर्यात+णिच्+ण्वुल्–अक] जो वस्तुओं का निर्यात करता हो। बिक्री के लिए माल विदेश भेजनेवाला। (एक्सपोर्टर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्यात-कर  : पुं० [ष० त०] निर्यात शुल्क। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्यातन  : पुं० [सं० निर्√यत (प्रयत्न)+णिच्+ल्युट्–अन] १. निर्यात करने की क्रिया या भाव। २. प्रतिकार करना। बदला चुकाना। ३. ऋण चुकाना। ४. मार डालना। वध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्यात-शुल्क  : पुं० [सं० ष० त०] वह शुल्क जो देश से वस्तुओं का निर्यात करने के समय चुकाना पड़ता हो। (एक्सपोर्ट ड्यूटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्याति  : स्त्री० [सं० निर्√या+क्तिन्] १. बाहर जाने या निकलने की क्रिया या भाव। २. मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ