शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निर्वीज  : वि० [सं० निर्-वीज, ब० स०] १. जिसमें बीज न हो। बीज-रहित। २. जिसका बीज या मूल न रह गया हो; अर्थात् पूर्णरूप से विनष्ट। ३. जिसका कोई मूल या कारण न हो। कारणरहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्वीज-समाधि  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] योग में, समाधि की वह अवस्था, जिसमें चित्त का निरोध करते-करते उसका अवलंबन या बीज विलीन हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्वीजा  : स्त्री० [सं० निर्वीज+टाप्] किशमिश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ