शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निलय  : पुं० [सं० नि√ली (छिपना)+अच्] १. छिपने का स्थान। जैसे–पशुओं की माँद या पक्षियों का घोंसला। २. अपने को छिपाने की क्रिया या भाव। ३. रहने का स्थान। घर। ४. शरीर-शास्त्र में हृदय के उन दोनों अवकाशों में से हर एक जिनके द्वारा सारे शरीर में रक्त कं संचार होता है। (वेन्ट्रिकल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निलयन  : पुं० [सं० नि√ली+ल्युट्–अन] १. छिपना। २. वासकरना। रहना। ३.=निलय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ