शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निशांत  : वि० [सं० नि-शांत, प्रा० स०] १. (व्यक्ति) पूर्ण रूप से या बहुत अधिक शांत। २. (वातावरण या स्थान) जिसमें शांति न हो। पुं० १. निशा अर्थात् रात्रि का अंत। पिछली रात। रात का चौथा प्रहर। २. तड़का। प्रभात। ३. घर। मकान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशांध  : वि० [सं० निशा-अन्ध, स० त०] जिसे रात को दिखाई न दे। जिसे रतौंधी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशांधा  : स्त्री० [सं० निशा√अन्ध (दृष्टि-विघात)+अच–टाप्] जतुका लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशांधी  : स्त्री० [सं० निशा√अन्ध्+अच्–ङीष्] १. जतुका या पहाड़ी नामक लता। २. राजकुमारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा  : स्त्री० [सं० नि√शो (क्षीण करना)+क–टाप्] १. रात्रि। रजनी। रात। २. हलदी। ३. दारू हलदी। ४. फलित ज्योतिष में, इन छः राशियों का समूह–मेष, वृष, मिथुन, कर्क, धनु और मकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाकर  : वि० [सं० निशा√कृ (करना)+ट] निशा करनेवाला। पुं० १. चन्द्रमा। २. महादेव। शिव। ३. कुक्कुट। मुरगा। ४. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-केतु  : पुं० [सं० ष० त०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाखातिर  : स्त्री० [फा० निशा+अ० खातिर] किसी काम या बात के संबंध में मन में होनेवाला वह पूरा विश्वास जो किसी दूसरे के समझाने पर उत्पन्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाख्या  : स्त्री० [सं० निशा-आख्या, ब० स०] हलदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-गृह  : पुं० [सं० मध्य० स०] शयनागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाचर  : वि० [सं० निशा√चर्(गति)+ट] रात के समय चलने या विचरण करनेवाला। पुं० १. राक्षस। २. गीदड़। ३. उल्लू। ४. साँप। ५. चकवा-पक्षी। चक्रवाक। ६. भूत, प्रेत आदि। ७. चोर। ८. महादेव। शिव। ९. चनेर नामक गंध-द्रव्य। १॰. बिल्ली। ११. एक प्रकार की ग्रंथिपर्णी या गठिवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाचर-पति  : पुं० [सं० ष० त०] १. रावण। २. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाचरी  : वि० [सं० निशाचर+ङीष्] १. निशाचर-संबंधी। निशाचर का। जैसे–निशाचरी माया। २. निशाचरों की तरह का। स्त्री० १. राक्षसी। २. कुलटा या व्यभिचारिणी। ३. अभिसारिका। नायिका। ४. केशिनी नामक गंध-द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-चर्म  : पुं० [सं० स० त०] अंधकार। अंधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-जल  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. हिम। पाला। २. ओस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाट  : पुं० [सं० निशा√अट् (भ्रमण)+अच्] १. उल्लू। २. निशाचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाटक  : पुं० [सं० निशा√अट्+ण्वुल्–अक] गूगल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाटन  : वि० [सं० निशा√अट्+ल्यु–अन] रात्रि को चलनेवाला। निशाचर। पुं० उल्लू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशात  : वि० [सं० नि√शो (तेज करना)+क्त] १. सान पर चढ़ाकर तेज किया हुआ। २. ओर आदि लगाकर चमकाया हुआ। वि० [फा० नशात] १. आनंद। सुख। २. सुखभोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशातिक्रम, निशात्मय  : पुं० [सं० निशा-अतिक्रम, निशा-अत्यय, ष० त०] १. रात का बीतना। २. प्रातःकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाद  : वि० [सं० निशा√अद् (खाना)+अच्] रात को खानेवाला। पुं० निषाद। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशादि  : वि० [सं० निशा-आदि, ब० स० या ष० त०] सायं। संध्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशान  : पुं० [फा०] १. चिह्न। लक्षण। २. ऐसा प्राकृत या आकस्मिक चिह्न या लक्षण जिससे कोई चीज पहचानी जाय या जिससे किसी घटना या बात का परिचय, प्रमाण या सूत्र मिले। ३. मोहर आदि की छाप। ४. झंडा या पताका जिससे किसी संप्रदाय, राज्य आदि की पहचान होती है। ५. प्राचीन काल में वह झंडा जो राजाओं की सवारियों के आगे चलता था। ६. कलंक। धब्बा। ७. वह चिह्न जो लेख्यों आदि पर अशिक्षित लोग अपने हस्ताक्षर के बदले बनाते हैं। जैसे–अगूँठे का निशान। ८. पता। ठिकाना। मुहा०–निशान-देना=सम्मान आदि तामील करने के लिए यह बताना कि यही असामी है। ९. निशाना। १॰. दे० ‘निशानी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशान-कोना  : पुं० [सं० ईशान+हिं० कोना] उत्तर और पूर्व का कोण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशानची  : वि० [फा०] १. बढ़िया निशाना लगानेवाला। पुं० जुलूस या राजा आदि की सवारी के आगे-आगे झंडा लेकर चलनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशान-देही  : स्त्री० [फा० निशाँ देही] १. किसी का पता-ठिकाना बतलाना। २. न्यायालय के सम्मन आदि की तामील के लिए चपरासी के साथ जाकर यह बतलाना कि यही वह आदमी है जिसे सम्मन दिया जाना चाहिए। प्रतिवादी की पहचान कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशान-पट्टी  : स्त्री० [फा० निशान+हिं० पट्टी] १. चेहरे की गठन और रूप रंग का वर्णन। हुलिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशान-बरदार  : पुं० [फा०] झंडा हाथ में लेकर जुलूस, सवारी आदि के आगे चलनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाना  : पुं० [फा० निशानः] १. वह वस्तु या बिंदु जिस पर शस्त्र से आघात किया जाय। क्रि० प्र०–करना।–बनाना। २. किसी पदार्थ को लक्ष्य बनाकर उसकी ओर किसी प्रकार का वार करने की क्रिया। वार। मुहा०–निशाना बाँधना=निशाना साधना। (देखें नीचे) निशाना मारना या लगाना=(क) ठीक लक्ष्य पर वार करना। (ख) ठीक लक्ष्य पर वार करने का अभ्यास करना। ३. मिट्टी आदि का वह ढेर या और कोई पदार्थ, जिस पर निशाना साधा जाय ४. वह जिसे लक्ष्य बनाकर कोई उग्र या विकट आघात या क्रिया की जाय। जैसे–किसी की नजर का निशाना, किसी के ताने या व्यंग्य का निशाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-नाथ  : पुं० [सं० ष० त०] १. चंद्रमा। ३. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशानी  : स्त्री० [फा०] १. वह चीज जो किसी घटना या व्यक्ति का स्मरण करनेवाली हो। स्मृति-चिह्न। यादगार। जैसे–(क) यही लड़का भाई साहब की निशानी है। (ख) विधवा के पास यही अँगूठी उसके पति की निशानी बच रही है। क्रि० प्र०–देना।–रखना। २. पहचान का चिह्न। निशान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-पति  : पुं० [ष० त०] १. चंद्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-पुत्र  : पुं० [ष० त०] नक्षत्र आदि आकाशीय पिंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशापुष्प  : पुं० [सं० निशा√पुष्प् (खिलना)+अच्] कुमुदनी। कोई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-बल  : पुं० [ब० स०] मेष, वृष, मिथुन, कर्क, धन और मकर ये छः राशियाँ जो रात के समय अधिक बलवती मानी जाती हैं। (फलित ज्योतिष)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-भंगा  : स्त्री० [ब० स०, टाप्] दुग्धपुच्छी नामक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-मणि  : पुं० [ष० त०] १. चंद्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशामन  : पुं० [सं० नि√शम् (शांति)+णिच्+ल्युट्–अन] १. दर्शन। देखना। २. आलोचना। ३. श्रवण। सुनना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-मुख  : पुं० [ष० त०] संध्या काल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-मृग  : पुं० [मध्य० स०] गीदड़। श्रृगाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-रत्न  : पुं० [ष० त०] १. चंद्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-रुक  : पुं० दे० ‘निशासक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-वन  : पुं० [ब० स०] सन का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशावसान  : पुं० [निशा-अवसान, ष० त०] निशा के समाप्त होने का समय। प्रभात का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-विहार  : पुं० [ब० स०] राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशासक  : पुं० [सं०] संगीत में एक प्रकार का रूपक ताल जिसमें दो लघु और दो गुरु मात्राएँ होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशास्ता  : पुं० [फा० नशास्तः] १. गेहूँ का सार। २. कपड़ों में लगाया जानेवाला कलफ या माड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाहस  : पुं० [सं० निशा√हस् (हँसना)+अच्] कुमुदनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशा-हासा  : स्त्री० [ब० स०, टाप्] शेफालिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निशाह्वा  : स्त्री० [सं० निंशा-आह्वा, ब० स०, टाप्] १. हलदी। २. जतुका नामक लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ