शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निष्पत्ति  : स्त्री० [सं० निर्√पद (गति)+क्तिन्] १. आविर्भाव। उत्पत्ति। जन्म। २. परिपाक या पूर्णता। ३. आज्ञा, आदेश, निश्चय आदि के अनुसार किसी कार्य का किया जाना। (एकज़िक्यूशन) ४. उद्देश्य, कार्य आदि की सिद्धि। ५. निर्वाह। ६. मीमांसा। ७. निश्चय। ८. हठयोग में नाद की चार अवस्थाओं में से अंतिम अवस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्पत्ति-लेख  : पुं० [ष० त०] इस बात का सूचक लेख कि अमुक कार्य या व्यवहार से हमारा कोई संबंध नहीं रह गया। फारखती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ