शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निष्फल  : वि० [सं० निर्-फल, ब० स०] १. (कार्य या बात) जिससे किसी फल की प्राप्ति या सिद्धि न हो। जैसे–निष्फल प्रयत्न। २. (पौधा या वृक्ष) जिसमें फल न लगता हो या न लगा हो। ३. (व्यक्ति) जिसे अंडकोश न हो या जिसका अंडकोश निकाल लिया गया हो। पुं० धान का पयाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्फला  : वि० [सं० निष्फल+टाप्] (स्त्री) जिसका रजोधर्म होना बंद हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्फलि  : पुं० [सं०] अस्त्रों को काटने या निष्फल करनेवाला अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ