शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नुमा  : प्रत्य० [फा०] १. दूसरों को कुछ दिखलाने या प्रदर्शित करनेवाला। जैसे–राहनुमा=मार्ग प्रदर्शक। २. दिखाई देने या प्रकट होनेवाला। जैसे–खुशनुमा। ३. देखने में किसी के अनुरूप या सदृश्य या समान जान पड़ने या होनेवाला। जैसे–सन्दूक-नुमा मकान। ४. किसी की ओर संकेत करनेवाला। जैसे–कुतुबनुमा=दिग्दर्शक यंत्र (समस्त पदों के अंत में प्रयुक्त)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाइंदगी  : स्त्री० [फा०] नुमाइंदा अर्थात् प्रतिनिधि होने की अवस्था या भाव। प्रतिनिधित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाइंदा  : पुं० [फा० नुमाइंदः] वह जो दूसरों का प्रतिनिधित्व करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाइश  : स्त्री० [फा०] [वि० नुमाइशी] १. ऊपर या बाहर से सब लोगों को दिखाने की क्रिया या भाव। दिखावट। प्रदर्शन। २. ऊपरी ठाठ-बाट या तड़क-भड़क। सज-धज। ३. अनोखी, उपयोगी नई या इसी तरह की बहुत सी चीजें इस प्रकार एक जगह रखना कि सब लोग उन्हें देख सकें और उनका परिचय प्राप्त कर सकें। ४. वह स्थान जहाँ उक्त प्रकार से बहुत सी चीजें इकट्ठी कर लोगों को दिखाने के लिए रखी जाती हैं। प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) क्रि० प्र०–लगना।–लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाइशगाह  : स्त्री० [फा०] वह स्थान जहाँ अनेक प्रकार की उत्तम और अद्भुत वस्तुएँ इकट्ठी कर के दिखाई जाती हैं। प्रदर्शनी-स्थल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाइशी  : वि० [फा० नुमाइश] १. नुमाइश संबंधी। २. (वस्तु) जो नुमाइश में रखी गयी हों या रखी जाने को हों। ३. सुन्दर। ४. जिसके अंदर या नीचे विशेष तत्त्व न हो। दिखावटी। दिखौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाई  : स्त्री० [फा०] ऊपर से दिखाने की क्रिया या भाव। प्रदर्शन। (समस्त पदों के अंत में प्रयुक्त) जैसे–खुद-नुमाई=आत्म प्रदर्शन या अभिमानपूर्वक यह दिखलाना कि हम ऐसे हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नुमाया  : वि० [फा०] जो साफ दिखायी देता हो। जाहिर प्रकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ